इंदौर में एक बार फिर लाॅरेस बिश्नोई गैंग ने एक कारोबारी को धमकी दी है। रियल एस्टेट कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर गैंग ने करोड़ों रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट व्यवसायी संजय जैन को यह धमकी मिली है। बदमाशों ने फोन कर खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकाया। पुलिस अफसर यह भी पता कर रहे है कि कॉल वाकई में गैंग से जुड़े लोगों ने किए थे या किसी ने गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश की।

आरोपियों ने शुरुआती कॉल में दस करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन जब बाद में कारोबारी ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो दोबारा संपर्क कर आरोपियों ने रकम बढ़ाते हुए अौर पांच करोड़ रुपये जोड़ दिए।

 

लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित और उनका परिवार काफी डर गया था और पुलिस की शरण ली। तुकोगंज पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू की है। कॉल डिटेल्स और इस्तेमाल किए गए नंबरों की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

 

आपको बता दें कि इससे पहले भी महू में इसी गैंग के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आ चुका है। जिससे पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को और गंभीरता से ले रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *