दीपावली के समय अपनी बहन के साथ खरीदारी करने महाराज बाड़ा गई युवती साथ में लड्डू गोपाल की प्रतिमा भी ले गई थी। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 10:02:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 10:02:48 PM (IST)

दीपावली पर खोए 'लड्डू गोपाल' को अब तक ढूंढ रही युवती, फोटो लेकर बाजार में लगाए चक्कर, जो ढूंढकर लाएगा उसे इनाम देगी
दीपावली पर खोए ‘लड्डू गोपाल’ को अब तक ढूंढ रही युवती। (एआई से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. दीपावली पर खोए ‘लड्डू गोपाल’ को अब तक ढूंढ रही युवती।
  2. फोटो लेकर ग्वालियर के बाजार में लगाए चक्कर।
  3. जो ढूंढकर लाएगा उसे इनाम देगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली के समय अपनी बहन के साथ खरीदारी करने महाराज बाड़ा गई युवती साथ में लड्डू गोपाल की प्रतिमा भी ले गई थी। बाजार में लड्डू-गोपाल की प्रतिमा गुम हो गई। वह अब तक लड्डू-गोपाल को ढूंढ रही है। बाजार में फोटो लेकर साथ में घूमती है। दीपावली के समय ही वह थाने भी पहुंची थी। कोतवाली पुलिस ने प्रयास भी किए थे, लेकिन प्रतिमा नहीं मिली। अब युवती का कहना है, जो ढूंढकर लाएगा, उसे इनाम देगी।

मां की दी हुई निशानी के लिए विजया का संघर्ष

ग्वालियर के अल्कापुरी की रहने वाली विजया शर्मा हमेशा अपने साथ लड्डू-गोपाल की प्रतिमा रखती थीं। बाजार या शहर से बाहर जाते समय भी छोटी डलिया में लड्डू गोपाल लेकर जाती थीं। दीपावली के समय पूजा और सजावट का सामान खरीदने वह महाराज बाड़ा गई थीं।

उस समय लड्डू-गोपाल गुम हो गए। वह कहीं रखकर भूल गईं। इसके बाद से ही प्रतिमा नहीं मिली है। विजया ने बताया कि लड्डू-गोपाल उनकी मां ने दिए थे, इसलिए वह हमेशा अपने साथ रखती थीं। जब से प्रतिमा गायब है, तब से घर में मन नहीं लगता।

पुलिस की कोशिशें और थाना प्रभारी का बयान

विजया ने कोतवाली थाने में मदद के लिए गुहार लगाई तो पुलिस ने उसी समय तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन प्रतिमा नहीं मिली। तब से अब तक विजया लड्डू-गोपाल तलाश रही हैं। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा का कहना है – “लड्डू-गोपाल की प्रतिमा खोने की शिकायत लेकर युवती आई थी। उस समय ढूंढने में मदद की लेकिन नहीं मिली थी। कैमरे भी देखे थे। युवती ही प्रतिमा रखकर कहीं भूल गई।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *