तीर्थ स्थलों पर पहुंचने वाली मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पठानकोट एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रे …और पढ़ें

HighLights
- अब लोग तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं
- दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही
- जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों में अब नो रूम की स्थिति बन गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चैत्र नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके चलते पहले ही वैष्णो देवी, मैहर जैसे धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में पूरी सीटें आरक्षित हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में नोरूम की स्थिति बन चुकी है। ऐसी स्थिति में अब बर्थ के लिए यात्रियों की उम्मीद तत्काल टिकट पर है। वेटिंग लंबी होने के कारण अब लोग तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं।
सुबह के समय आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकटों के लिए मारामारी मच रही है। बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल के लोग बड़ी संख्या में नवरात्रि पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। वैष्णो देवी, मैहर वाली माता, हिमाचल स्थित कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं।
कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा
इन तीर्थ स्थलों पर मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पठानकोट एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनें पहुंचती हैं, लेकिन इन ट्रेनों में स्लीपर व एसी के किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की है। यहां जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है।
जम्मू जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के एसी से लेकर स्लीपर कोचों में नोरूम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद है। यही कारण है कि अब तत्काल टिकट को लेकर लोग प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
