नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और जरूरी सुधार कार्यों के चलते आज नगर के तीनों संभागों (केंद्रीय, उत्तर और पूर्व) में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे शहर का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा।
नगर संभाग केंद्रीय: माधवनगर फीडर (सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक) प्रभावित क्षेत्र: माधव नगर, बसंत विहार, विवेक विहार, एजी आफिस, द न्यूट्रिक मल्टी क्षेत्र।
नगर संभाग उत्तर: लोहामंडी व अमरकंटक फीडर (सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक) प्रभावित क्षेत्र: सेवानगर पार्क, मां विहार कालोनी, कोटा वाला मोहल्ला, रेती फाटक, लव कुश विहार, अमरकंटक एंक्लेव, तेज सिंह कॉम्प्लेक्स, न्यू तुलसी विहार, कुशल नगर, न्यू कुशल नगर, गायत्री नगर, श्रुति एंक्लेव, द्वारिकापुरी, प्रेमनगर, विकासनगर और डा. रस्तोगी वाली गली।
यह भी पढ़ें- ‘वेंटिलेटर’ पर हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा, महज 4 पुलिसकर्मियों के भरोसे भोपाल का सबसे बड़ा अस्पताल
नगर संभाग पूर्व: 10 से ज्यादा फीडरों पर कटौती (सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक) प्रभावित क्षेत्र: नारायण विहार, महाराणा प्रताप नगर, पुरुषोत्तम विहार, हनुमान कालोनी, सिद्धेश्वर नगर, अशोक कालोनी, काल्पी ब्रिज, आदर्श कालोनी, महावीर कालोनी, बैंक कालोनी, कृष्णा नगर, भाऊ साहब पोतनीस कालोनी, इंद्रमणीनगर, पंचशील नगर, तृप्तीनगर, नदीपार टाल, तारामाई कालोनी, जच्चा खाना मुरार, जिला अस्पताल, वीआईपी सर्किट हाउस, हरिओम कालोनी, दुर्गा कालोनी, बैजल कोठी, नगर निगम कालोनी, आजाद नगर और कृष्णपुरी।
