पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बीच शहर के रसोई घरों में अब एलपीजी की जगह बिजली के उपकरण ले रहे हैं। बाजार से इंडक्शन चूल्हे तो पहले ही गायब हो चुके थ …और पढ़ें

HighLights
- रसोई घरों में अब एलपीजी की जगह बिजली के उपकरण ले रहे हैं
- युद्ध के असर और गैस की किल्लत की वजह से इंडक्शन की डिमांड बढ़ी
- अब एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक कुकर के लिए भी लूट देखने को मिली है
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बीच शहर के रसोई घरों में अब एलपीजी की जगह बिजली के उपकरण ले रहे हैं। गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर की खराबी और अन्य कंपनियों पर बढ़े दबाव के कारण शहर में जारी गैस किल्लत ने लोगों की लाइफस्टाइल बदल दी है। बाजार से इंडक्शन चूल्हे तो पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन अब उपभोक्ता एयर फ्रायर, राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर जैसे स्मार्ट उपकरणों की ओर भाग रहे हैं, जिससे इन उपकरणों में बिजली की मदद से खाना पका सकें।
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम व दुकानों में पहुंच रहे लोग
शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, महाराज बाड़ा, इंदरगंज और सिटी सेंट व मुरार आदि में इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर लोग अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी में हो रही देरी ने गृहिणियों को डरा दिया है। लश्कर क्षेत्र के डीलर राकेश शर्मा के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में इलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लायंसेज की बिक्री दो से ढाई गुनी हो गई है। इंडक्शन का स्टाक आते ही खत्म हो रहा है। अब लोग एडवांस बुकिंग कराकर एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर ले जा रहे हैं।
स्मार्ट कुकिंग की ओर बढ़ता रुझान
लोग केवल इंडक्शन तक ही सीमित नहीं हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों में अब राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मांग सबसे ज्यादा है क्योंकि इनमें दाल-चावल बनाने में गैस की तुलना में कम समय लगता है। वहीं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक युवा एयर फ्रायर को तरजीह दे रहे हैं, ताकि बिना गैस जलाए जीरो ऑयल कुकिंग की जा सके।
मांग बढ़ी तो बढ़े दाम
लोगों का कहना है कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आउट ऑफ स्टॉक या डिलीवरी नोट अवेलेबल के संदेश आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हवाई सफर पर युद्ध का साया, भोपाल से नियमित किराया बढ़ा, लो-फेयर स्कीम बंद
मुरार की रहने वाली सुनीता शर्मा बताती हैं कि गैस सिलिंडर का नंबर लग नहीं पा रहा है। इंडक्शन लेने बाजार गई तो वहां भी इंडक्शन नहीं। ऐसे में इलेक्ट्रिक राइस कुकर आदि देखा, जिससे खाना तो समय पर बन सके। मांग में अचानक आई तेजी और स्टाक की कमी के कारण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक का उछाल देखा जा रहा है।
