राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर पत्नी को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ईटखेड़ी पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय केशव धानक, पिता घीसीलाल धानक, ग्राम जगदीशपुर का निवासी था और क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। केशव का विवाह चार साल पहले कृष्णा नाम की युवती से हुआ था।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बहू कृष्णा का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। इसी वजह से वह केशव पर ध्यान नहीं देती थी। कुछ समय पहले केशव ने कृष्णा को कथित तौर पर दूसरे युवक से अश्लील बातचीत करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा।

मायके से आने को तैयार नहीं थी पत्नी


मृतक के चाचा विनोद धानक ने पुलिस को बताया कि कृष्णा अक्सर मायके चली जाती थी और ससुराल लौटने से इनकार कर देती थी। जब भी उसे वापस आने के लिए कहा जाता, वह बहाने बनाकर विवाद करने लगती थी।

ये भी पढ़ें- MP News: लाडली बहनों को कल मिलेगी 34वीं किस्त, ग्वालियर में आयोजित सम्मेलन से सीएम अंतरित करेंगे राशि

परिजनों का आरोप है कि कृष्णा की मां और बड़ी बहन भी फोन पर केशव को गालियां देती थीं और धमकियां देती थीं। आरोप है कि कृष्णा और उसकी बहन ने केशव से कहा था कि यदि वह ससुराल आने के लिए दबाव बनाएगा तो उसे “कटवा देंगे”।

विनोद धानक ने ससुराल पक्ष की कथित धमकियों से जुड़े ऑडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस इन ऑडियो और युवक द्वारा भेजे गए मैसेज को भी जांच में शामिल कर रही है। परिजनों का यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा केशव को झूठे महिला अपराध के मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *