भोपाल के गोविंदपुरा इलाके के अन्ना नगर में बदमाशों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार फरियादी रेहान बी स्कूल बस में कंडक्टर का काम करती हैं। सोमवार रात वह पास में ही रहने वाली अपनी मां के घर चली गई थीं। मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने फोन कर उन्हें बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब रेहान बी घर पहुंचीं तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला।

जांच करने पर अलमारी में रखी सोने की एक माला, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के कड़े, सोने का एक नाक का लौंग और करीब 20 हजार रुपये नगद गायब मिले। इसके अलावा हैंडबैग, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो गए। इधर कोलार थाना क्षेत्र के दानिश कुंज इलाके से करीब 70 बंडल वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सचिन ठाकुर की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।  

पढ़ें:  तेज रफ्तार यात्री बस का हैंडल लॉकर टूटा, अनियंत्रित होकर बस खेत में घुसी; कई यात्री घायल

वहीं एमपी नगर स्थित एक होटल के कमरे से करीब आधा दर्जन एलईडी टीवी चोरी हो गए। पुलिस ने देवराज सूर्यवंशी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के कबीटपुरा निवासी सुजाकत अली के यहां से 2 लाख 30 हजार रुपये नकद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed