ग्वालियर नगर निगम ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होने जा रही लोक अदालत के माध्यम से संपत्तिकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए बड़े बकायादारों की सूची तै …और पढ़ें
_m.webp)
HighLights
- 14 मार्च की लोक अदालत से होगी 350 करोड़ के संपत्तिकर की वसूली
- बड़े अस्पताल, स्कूल और सरकारी बंगले भी निकले नगर निगम के कर्जदार
- 120 करोड़ की वसूली के लिए निगम ने कसी कमर, अब तक आए 89 करोड़
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर निगम ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होने जा रही लोक अदालत के माध्यम से संपत्तिकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इस सूची के मुताबिक यदि वसूली की जाए, तो निगम को 350 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्तिकर मिल सकता है। हालांकि इस सूची में कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिनको लेकर शहर में चर्चाओं का माहौल शुरू हो गया है। निगम की सूची में बड़े स्वास्थ्य, शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थान हैं।
शासकीय संपत्तियों और सेवा प्रभार की विसंगति
इसके अलावा कई सरकारी कार्यालयों और बंगलों का संपत्तिकर भी शेष है, जिसको लेकर नियमों की विसंगति की बात सामने आई है। इसका कारण है कि शासकीय संपत्तियों से संपत्तिकर के बजाय सेवा प्रभार लिया जाता है। ऐसे में निगम अधिकारियों ने इसे भी क्रॉस चेक करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपत्तिकर वसूली के लिए 120 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।
