मेरठ के न्यू इस्लामनगर निवासी युवक पर आरोप है कि उसने ग्वालियर की महिला सब इंस्पेक्टर को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया और 12 वर्षों तक साथ रहा। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 10:07:45 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 10:11:52 AM (IST)

ग्वालियर की महिला सब इंस्पेक्टर को लव जिहाद में फंसाया, लिव-इन रिलेशनशि में रहने के बाद अब चचेरी बहन को लेकर भागा आरोपी
लव जाल में 12 साल साथ रहने के बाद खुली सच्चाई (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मेरठ के युवक ने महिला दारोगा को नाम बदलकर फंसाया
  2. आरोपी परिवार पर महिला दारोगा से मारपीट का आरोप
  3. लिव-इन रिलेशनशि में 12 वर्षों तक ग्वालियर में साथ रहते रहे

नईदुनिया राज्य ब्यूरो, ग्वालियर: मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर निवासी एक युवक पर ग्वालियर की महिला सब इंस्पेक्टर को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार आरोपित युवक करीब 12 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रहा। अब युवक के असली नाम और पहचान का खुलासा होने के बाद मामला सामने आया है।

ग्वालियर में नौकरी के दौरान हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार न्यू इस्लामनगर निवासी फिरोज लगभग 12 वर्ष पहले ग्वालियर में गैस के पांच किलो वाले सिलिंडर बनाने की फैक्ट्री में नौकरी करता था। इसी दौरान उसने अपना नाम बदलकर वहां तैनात एक महिला दारोगा से पहचान बढ़ाई। आरोप है कि युवक ने झूठी पहचान के आधार पर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए और दोनों ग्वालियर में ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान महिला दारोगा को युवक की असली पहचान की जानकारी नहीं थी।

मेरठ पहुंचने पर सामने आई सच्चाई

बताया गया कि करीब एक महीने पहले फिरोज किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर मेरठ आया था। इसके बाद वह ग्वालियर वापस नहीं लौटा। काफी समय तक संपर्क न होने पर महिला दारोगा शुक्रवार को मेरठ के न्यू इस्लामनगर स्थित उसके घर पहुंच गई।

यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि युवक का असली नाम फिरोज है और उसने अपनी पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए थे।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार जब उसने आरोपी के परिजनों से इस बारे में पूछताछ की तो उसकी मां और भाभी ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।पूछताछ में पता चला कि फिरोज एक मार्च को अपनी चचेरी बहन को लेकर फरार हो गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद महिला दारोगा ने लोहियानगर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *