नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नगर संभाग केंद्रीय, उत्तर, दक्षिण और पूर्व के कई फीडरों पर शटडाउन लिया जाएगा, जिससे उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
नगर संभाग केंद्रीय के तारागंज, दौलतगंज, सराफा और दानाओली फीडर पर सुबह नौ से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण पिछाड़ी ड्योढ़ी, लाला का बाजार, चितैरा ओली, दौलतगंज, हुजरात कोतवाली, टोपी बाजार, बालाबाई का बाजार, माधौगंज, दहीमंडी, सराफा, कसैरा ओली, डीडवाना ओली, नजरबाग मार्केट, दानाओली, मोर बाजार और गांधी मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र, परमआशीष फीडर-एक एवं दो तथा महादजी नगर फीडर-एक और दो से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक प्रभावित होगी।
उत्तर संभाग में सुबह तीन घंटे रहेगा शटडाउन: नगर संभाग उत्तर के घोसीपुरा फीडर पर सुबह छह से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान डीआरपी लाइन, श्री विहार कालोनी, मानस विहार कालोनी, रहमत नगर और घोसीपुरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दक्षिण संभाग के कई घंटे रहेगी बिजली गुल
नगर संभाग दक्षिण के मामा का बाजार, सिंधी कालोनी, हनुमान टाकीज, नादरिया की माता, बौद्ध नगर, तिलक नगर, गोरखी और हुजरात पुल फीडर पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सिंधी कालोनी, उर्मिला विहार, राधिका विहार, जनकपुरी, हनुमान टाकीज, मामा का बाजार, नादरिया की माता, बौद्ध नगर, तिलक नगर, गोरखी, कमाठीपुरा, राक्सी पुल, हुजरात पुल, बाला बाई का बाजार, जनक हास्पिटल सहित दर्जनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
पूर्व संभाग के गालव पार्क क्षेत्र में भी कटौती
नगर संभाग पूर्व के गालव पार्क फीडर पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसके कारण गालव पार्क, गुरुकृपा, छावरी मार्केट, विक्रमपुरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वर्षा से पहले कराई नालों की सफाई
निगम द्वारा वर्षा से पूर्व नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिन स्थानों पर छोटे नाले हैं, वहां पर मैनुअली सफाई की जा रही है, जबकि बड़े नालों की मशीनों के जरिए सफाई की जा रही है। सोमवार को निगम के अमले ने मधुवन कालोनी, गोपालपुरा नाला, जिंसी नाला नंबर दो, यूनिपैच रोड नाले, पारस विहार कालोनी, जेएएच अस्पताल नाला, टोंटा की बजरिया पर नालों की सफाई का कार्य कराया।
