पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 09:21:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 09:21:52 AM (IST)

ग्वालियर: सराफा कारोबारी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के बाद फूटा पीड़ितों का गुस्सा, ठगी के 16 और नए मामले दर्ज
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी और मेरठ हाईवे को सीसीटीवी फुटे।

HighLights

  1. मेरठ से गिरफ्तारी, डेढ़ करोड़ का सोना बरामद
  2. ग्राहकों का विश्वास जीतकर सोना
  3. नकदी और गिरवी रखे जेवर हड़पने के हैं आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। डीडी नगर स्थित वैष्णो ज्वेलर्स के संचालक सचिन सोनी और उसके पिता विनोद सोनी की मेरठ से गिरफ्तारी के बाद ठगी के नए मामले सामने आने लगे हैं। दोनों पर ग्राहकों का विश्वास जीतकर सोना, नकदी और गिरवी रखे जेवर हड़पने के आरोप हैं। पुलिस ने अब तक 16 पीड़ितों की शिकायतों पर मामले दर्ज किए हैं।

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 971 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए थे, जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके बाद महाराजपुरा थाने में भी प्रकरण दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ताओं की भीड़ लग गई।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने जेवर बनवाने, हॉलमार्क कराने और गिरवी रखे सोने को छुड़ाने के नाम पर लाखों रुपये और सोना लिया। धर्मवीर सिंह गुर्जर, संदीप भदौरिया, घनश्याम शर्मा, विनय चतुर्वेदी सहित कई लोगों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *