राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे हाई-प्रोफाइल एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की गई। अब इस प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा प्रदेश भर में

कांग्रेस कार्यालयों पर जाकर प्रदर्शन कर रही है। इसकी वजह से कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर आमने-सामने हैं। इसी घटना क्रम में  ग्वालियर में बीजेपी  युवा मोर्चे ने जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।

भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे थे तभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर आ गए। दोनों पक्षों के बीच जोरदार प्रदर्शन हुआ। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने दोनों ओर ट्रैफिक रोककर बैरिकेडिंग की, लेकिन दोनों पक्षों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन जारी रखा। 

पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, एक दूसरे पर फेंके गए पत्थर, टमाटर और पानी की बोतल

बीजेपी का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई द्वारा शर्ट उतारकर हंगामा करना और देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। उनका कहना है कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला कृत्य है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रही है, इसलिए उनके कार्यकर्ता कार्यालय का घेराव करने निकले। दोनों ही पक्षों का प्रदर्शन तनावपूर्ण रहा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed