कंपू क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला जिस घर में काम करने जाती है उसके मकान मालिक द्वारा छेड़छाड़ की गई। महिला ने शोर …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 08:00:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 08:00:09 AM (IST)

काम करने गई महिला से मकान मालिक ने की अश्लील हरकत, बेटी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुआ मोहल्ला
काम करने वाली से मकान मालिक ने की छेड़छाड़।

HighLights

  1. काम करने वाली से मकान मालिक ने की छेड़छाड़।
  2. मुंह दबाकर दी जान से मारने की धमकी।
  3. मासूम बेटी के शोर मचाने पर भागा आरोपी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कंपू क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला जिस घर में काम करने जाती है उसके मकान मालिक द्वारा छेड़छाड़ की गई। महिला ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाया फिर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस मामले में कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अवाड़पुरा निवासी फारुख खान के यहां काम करने जाती है।

फारुख के यहां काम करने गई तो घर में कोई और नहीं था। वह ऊपर के कमरे में सफाई कर रही थी। तभी फारुख यहां आ गया। उसने उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब वह भागकर नीचे आई तो वह भी पीछे आ गया। यहां से शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह दबा दिया।

फिर जान से मारने की धमकी दी। तभी महिला की बच्ची आ गई, उसने शोर मचाया। मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपित यहां से भाग निकला। महिला अपनी बेटी के साथ कंपू थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *