विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में सात दिवसीय 52वें अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। उन्होंने खजुराहो को ऐसा स्थान बताया जहां “पत्थरों में भी प्राण बसते हैं।” कंदरिया महादेव, चतुर्भुज, वामन, चित्रगुप्त और पार्वती मंदिर जैसे देवालयों की उपस्थिति इस स्थल को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशिष्ट बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समारोह भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को देव नटेश भगवान शिव से जोड़ने का अनूठा प्रयास है। इस वर्ष का आयोजन भगवान नटराज को समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए आदि संस्कृति और सनातन परंपरा को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने संस्कृति विभाग के बजट में वृद्धि कर कला और संस्कृति के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है।

 




Trending Videos

The seven-day 52nd Khajuraho Dance Festival was inaugurated: CM said – Khajuraho Dance Festival is our nationa

खजुराहो नृत्य उत्सव का शुभारंभ
– फोटो : अमर उजाला


ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल का 26 टन गोमांस मामला पीएम तक पहुंचा, हिंदू संगठन ने खून से लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी और सांसद वी.डी. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चार पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें नटराज के करणों पर आधारित ग्रंथ, खजुराहो केंद्रित कॉफी टेबल बुक तथा बुंदेलखंड की संस्कृति और विरासत से संबंधित पुस्तकें शामिल रहीं। समारोह का आयोजन संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन छतरपुर के सहयोग से किया जा रहा है। पहले दिन की प्रस्तुति में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी ने कथक नृत्यनाटिका ‘प्रतिष्ठा : शाश्वत तत्वों का आह्वान’ प्रस्तुत की, जो पंचतत्वों पर आधारित थी। इसके बाद चेन्नई की अनुराधा वेंकटरमन ने भरतनाट्यम में शिव के स्वप्न रूपों का सजीव चित्रण किया। अंत में भुवनेश्वर की शुभदा वरडाकर ने ओडिसी नृत्य ‘अभेदम्’ के माध्यम से अद्वैत वेदान्त की भावना को अभिव्यक्त किया।

ये भी पढ़ें-  MP Assembly Session: भागीरथपुरा दूषित जल कांड पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट; स्थगन प्रस्ताव भी खारिज




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *