मध्यप्रदेश में आज से बोर्ड परीक्षाओं का मुख्य दौर शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा में मंगलवार को अंग्रेजी का पेपर आयोजित हो रहा है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 9 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। यह पहला मौका है जब इतने बड़े स्तर पर एक साथ छात्र परीक्षा दे रहे हैं।इससे पहले उर्दू और एनएसक्यूएफ व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पेपर हो चुके हैं, लेकिन उनमें सभी विद्यार्थी शामिल नहीं थे।

CBSE की परीक्षाएं भी शुरू

इसी दिन से CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा भी प्रारंभ हो गई है। सुबह 10:30 बजे से गणित का पेपर होगा, जबकि विद्यार्थियों को 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। भोपाल रीजन में लगभग 1.25 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश में CBSE के 496 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 34 केंद्र भोपाल में हैं।

3856 केंद्र, हर जिले में उड़नदस्ते

प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 3856 केंद्र स्थापित किए गए हैं। राजधानी भोपाल में 104 केंद्रों पर 30,746 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं दो विकासखंड स्तर और दो जिला स्तर पर। हर टीम में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हैं, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें- मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी

संवेदनशील केंद्रों पर लाइव निगरानी

इस बार परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। चिन्हित संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय के कंट्रोल रूम से सीधे की जा रही है। प्रश्नपत्र थानों से निकालने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य की गई है। सुरक्षा गार्डों की तैनाती के साथ परीक्षा की हर कड़ी पर पैनी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्रों के आसपास भीड़ न लगे, इसके लिए तय दूरी तक प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *