MP Weather Update: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन तेज धूप खिलने से तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्स …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 02:50:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 07:37:55 AM (IST)

MP Weather Update: ग्वालियर में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, IMD ने दिया बारिश का अलर्ट
MP Weather Update: मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बदलाव के संकेत दिए हैं।

HighLights

  1. लगातार दूसरे दिन 31 डिग्री पार
  2. 18-19 फरवरी को बारिश संभावना
  3. पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में लगातार दूसरे दिन तेज धूप के कारण तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। दोपहर ढाई बजे पारा 31 डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में ठंड का असर पूरी तरह समाप्त हो गया और लोग टी-शर्ट में नजर आने लगे।

रात का तापमान भी बढ़ा

राजस्थान की ओर से चली पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा और दिन का तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, 18 फरवरी को ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। यह सिलसिला 19 फरवरी तक जारी रह सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

दिनभर तापमान का उतार-चढ़ाव

ग्वालियर में दिनभर तापमान का उतार-चढ़ाव
समय तापमान (°C)
05:30 14.4
08:30 15.4
11:30 28.6
14:30 31.0
17:30 27.0
अधिकतम तापमान 31.6
न्यूनतम तापमान 13.1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *