मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने 11 फरवरी को श्योपुर स्थित कुनो नेशनल पार्क में एक निजी समारोह में 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे के साथ विवाह किया। समारोह सादगीपूर्ण रखा गया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। अवि प्रसाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मूल निवासी हैं और एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा तम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी

दोनों पूर्व पत्नियां वर्तमन में है कलेक्टर  

यह उनका तीसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी रिजू बाफना वर्तमान में शाजापुर जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। दूसरी शादी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से हुई थी। विवाह के बाद उनका कैडर मध्य प्रदेश आया, लेकिन चार वर्षों में यह संबंध भी समाप्त हो गया। मिशा सिंह इस समय रतलाम जिले की कलेक्टर हैं।

ये भी पढ़ें- MP Budget Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, सदन कल तक के लिए स्थगित

रोजगार गारंटी परिषद में सीईओ 

अवि प्रसाद ने अपने कार्यकाल में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। कटनी जिले में पदस्थापना के दौरान कुपोषण के खिलाफ चलाए गए अभियानों को सराहना मिली थी। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। हालांकि उनकी नई शादी को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे उनका व्यक्तिगत निर्णय माना जा रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *