इंदौर में रविवार सुबह मैराथन में भाग लेने कोलकाता से आए एक धावक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। पीछे दौड़ रहे डॉक्टर ने सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन धावक की मौत हो गई। धावक की पहचान उनकी टीशर्ट पर लगे बैच से हुई। उनका नाम आर्यन तोड़ी है। वे मूलतः कोलकाता के थे और उन्होंने मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

 

आर्यन के सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे बैठ गए। पीछे दौड़ रहे डॉक्टर भरत रावत ने दौड़ पूरी करने के बजाय आर्यन की जान बचाने की कोशिश की। उन्होंने आर्यन को सीपीआर दिया। दस मिनट तक सीपीआर देने के बाद आर्यन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।

आपको बता दें कि इंदौर में रविवार को नेहरू स्टेडियम से मैराथन आयोजित की गई, जिसमें हजारों धावकों ने भाग लिया। तीन अलग-अलग मैराथन आयोजित की गई। 21 किलोमीटर लंबी मैराथन नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर श्रमिक क्षेत्र तक आई। दूसरी मैराथन दस किलोमीटर और तीसरी पांच किलोमीटर की थी।

 

ठंड में बढ़ जाते हैं हार्ट अटैक के मामले ठंड में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं। ठंड के कारण नसें सिकुड़ जाती हैं और रक्त संचार में बाधा आने लगती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिल को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इस कारण हार्ट अटैक के मामले ज्यादा आते हैं। तेज ठंड के दौरान ज्यादा कसरत और तेज दौड़ से बचना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *