मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ को नया प्रशासनिक न्यायाधीश मिल गया है।

HighLights
- न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला 27 जून को होंगे सेवानिवृत्त
- अभ्यंकर संभालेंगे न्यायिक और प्रशासनिक मामलों की निगरानी
- हाई कोर्ट प्रशासन ने नियमित बदलाव के रूप में देखा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया ने आदेश जारी कर दिए हैं।
27 जून के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी
न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर, वर्तमान प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला का स्थान लेंगे। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला 27 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी न्यायमूर्ति अभ्यंकर संभालेंगे।
न्यायिक और प्रशासनिक मामलों की करेंगे निगरानी
प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अभ्यंकर इंदौर खंडपीठ के न्यायिक एवं प्रशासनिक मामलों की निगरानी करेंगे। हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद न्यायिक क्षेत्र में इसे नियमित प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इस नियुक्ति के साथ इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक कार्यों में नई व्यवस्था लागू होगी।
