ग्वालियर में युवाओं के बीच फिटनेस क्रेज बढ़ने से हेल्दी फूड कैफे और डाइट आउटलेट्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हाई-प्रोटीन मील, सलाद और कस्टमाइज्ड टिफ …और पढ़ें

HighLights
- युवाओं में फिटनेस और सिक्स-पैक बनाने का बढ़ा क्रेज।
- हेल्दी फूड कैफे शहर के कई इलाकों में खुले।
- हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी डाइट की मांग बढ़ी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। तानसेन की नगरी ग्वालियर के खान-पान का जिक्र आते ही दिमाग में महाराज बाड़े के बेढ़ई-कचौड़ी, समोसे और अचलेश्वर के पोहे-जलेबी की तस्वीर उभरती है, लेकिन बदलते दौर के साथ अब शहर के युवाओं का मिजाज और उनका फूड कल्चर तेजी से बदल रहा है।
आज के युवाओं में टोंड बाडी, मस्कुलर फिजिक और सिक्स-पैक एब्स बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी फिटनेस क्रांति का असर अब शहर के फूड मार्केट पर भी साफ दिखने लगा है, जहां पारंपरिक और ऑयली खाने की जगह अब हेल्दी और न्यूट्रिशियंस डाइट ने ले ली है।
फिटनेस कैफे युवाओं के लिए वरदान
- शहर के प्रमुख कमर्शियल हब जैसे सिटी सेंटर, लश्कर और थाटीपुर जैसे इलाकों में जिम जाने वाले युवाओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए अब खास तौर पर हेल्दी डाइट आउटलेट्स और फिटनेस कैफे तेजी से खुलने लगे हैं।
- ये आउटलेट्स उन युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, जो अपनी सख्त डाइट और कैलोरी काउंट को लेकर बेहद संजीदा हैं।
एक ही छत के नीचे हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी का परफेक्ट काम्बो

- आमतौर पर जिम जाने वाले युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती वर्कआउट के तुरंत बाद सही पोषण लेने की होती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण घर पर हर समय कस्टमाइज्ड डाइट तैयार करना बेहद मुश्किल होता है। इसी जरूरत को शहर के इन नए आउटलेट्स ने समझा है।
- अब शहर के युवाओं को वर्कआउट के तुरंत बाद लिया जाने वाला कस्टमाइज्ड डाइट फूड बेहद आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इन सेंटर्स पर युवाओं को एक ही छत के नीचे ये खास चीजें मिल रही हैं। जिम लवर्स की पहली पसंद उबले हुए चिकन और अंडे, जो बिना तेल-मसालों के तैयार किए जाते हैं।
मंथली टिफिन सर्विस भी हो रहे शुरु
- कस्टमाइज्ड मंथली टिफिन की भी मांग ट्रेंड को देखते हुए कई आउटलेट्स ने अब मंथली टिफिन सर्विस भी शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत जिम जाने वाले युवाओं के ट्रेनर द्वारा बताए गए कैलोरी चार्ट के हिसाब से सीधे उनके घर या ऑफिस तक कस्टमाइज्ड हेल्दी मील डिलीवर किया जा रहा है।
- कुल मिलाकर, स्वाद और सेहत का यह अनोखा मेल के युवाओं को फिटनेस के सफर पर बने रहने का एक बेहद आसान, समय बचाने वाला और बेहतरीन विकल्प दे रहा है।
