ग्वालियर के एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक को पहले कुत्तों ने काटा, फिर शिकायत करने पर कर्मचारियों ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 08:43:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 08:43:44 AM (IST)

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करना गया, तो मालिक के दोनों कुत्तों ने चबा डाली जांघ, शिकायत करने पर कर्मचारियों ने भी पीटा
पेट्रोल पंप पर ग्राहक के साथ बेरहमी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहक पर कुत्तों ने हमला किया।
  2. कुत्तों ने युवक की जांघ में काटकर घायल किया।
  3. शिकायत करने पर कर्मचारियों ने ग्राहक से मारपीट की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अचलेश्वर रोड स्थित सूरी पेट्रोल पंप पर ग्राहक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा था। वह वॉशरूम में गया। इस दौरान पेट्रोल पंप के मालिक के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसकी जांघ में काट लिया।

कर्मचारियों से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने उस पर ही हमला कर दिया। यह धमकी भी दी कि अब दोबारा नजर आया तो कुत्तों से हत्या तक करा देंगे। इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

बहोड़ापुर स्थित विनय नगर सेक्टर-2 में रहने वाले संदीप कुशवाह अपनी ब्रीजा कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उन्हें कार में पेट्रोल डलवाना था। इस दौरान उनको टॉयलेट लगी, तो वॉशरूम के बारे में पूछा।

naidunia_image

सीसीटीवी में कैद हुआ मामला

कर्मचारी चंदन सिंह और हितेंद्र वर्मा थे। उन्होंने ऊपर भेज दिया। वह वॉशरूम से लौट रहे थे। तभी पेट्रोल पंप मालिक के दो कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी जांघ में काट लिया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों से कहा तो कर्मचारियों ने भी बेरहमी से पीटा। वह थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आई है।

ये भी पढ़ें- एआई से NEET UG का फर्जी पेपर बनाकर 200 से ज्यादा छात्रों से की सौदेबाजी, इंदौर में आरोपी गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *