उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने युवाओं और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से सतर्क रहने की सलाह दी है। …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने युवाओं और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से सतर्क रहने की सलाह दी है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे में सभी भर्तियां केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत की जाती हैं।
सोशल मीडिया और वाट्सएप पर भ्रामक दावे
हाल ही में सोशल मीडिया और वाट्सएप पर बिना परीक्षा भर्ती, डायरेक्ट ज्वॉइनिंग और निश्चित चयन जैसे भ्रामक विज्ञापनों के जरिए युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी की कोशिश की जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उसका ऐसे किसी विज्ञापन या निजी एजेंसी से कोई संबंध नहीं है। आउटसोर्स कर्मचारियों की व्यवस्था भी केवल पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है।
