इस सनसनीखेज घटना से एमएलबी कॉलेज प्रांगण जैसे सुरक्षित इलाके में वारदात से सुरक्षा और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 10:47:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 10:48:13 AM (IST)

एमएलबी कॉलेज परिसर के हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी; लड्डू गोपाल की मूर्ति गायब,  रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी
मारुति नंदन हनुमान मंदिर जिसे चारों ने निशाना बनाया। नईदुनिया

HighLights

  1. खिड़की की जाली तोड़कर घुसे चोर
  2. भगवान की मूर्तियां और तांबे-पीतल के बर्तन ले उड़े
  3. पुलिस ने पीड़ित को एफआईआर की जगह सिर्फ आवेदन देकर लौटाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज प्रांगण से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित मारुति नंदन हनुमान मंदिर में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर की खिड़की की सीमेंटेड जाली तोड़कर भीतर प्रवेश किया और भगवान की मूर्तियों समेत पूजा के बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए थे। शाम करीब 6:30 बजे जब पुजारी पूजा-आरती के लिए पहुंचे, तो मंदिर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने मंदिर से लड्डू गोपाल की प्रतिमा, शेषनाग की आधी मूर्ति, कृष्ण भगवान की छोटी मूर्ति, पीतल व तांबे के लोटे, पंचपात्र और चम्मच आदि चोरी कर लिए।

इस घटना ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर, कंपू थाना पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। पीड़ित आवेदक संजय भारद्वाज जब चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को दरकिनार करते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आवेदक को सिर्फ आवेदन लेकर बैरंग लौटा दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *