13 जून की रात करीब 11:28 बजे उज्जैन के एक युवक के व्हाट्सएप पर मैसेज आया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह मैसेज कथित तौर पर उसी पाकिस्तानी नंबर से भेजा गया, जिससे पहले उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।


मैसेज में लिखा था, “तुमने मेरी झूठी न्यूज क्यों डाली है?” इसके बाद खबर नहीं हटाने पर चेतावनी देते हुए कहा गया, “केस पाकिस्तान में करूंगा और एक्शन इंडिया में होगा।” बम धमकी के बाद अब युवक को भेजा गया यह संदेश कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह सिर्फ डराने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? फिलहाल पूरा मामला जांच का विषय है, लेकिन धमकी देने वाले की लगातार सक्रियता ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

पढ़ें: भांजा दामाद संग रह रही महिला का खून से लथपथ शव मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप; सुसाइड नोट में ये लिखा

यह की गई शिकायत

उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद एक युवक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला। युवक ने थाना राघवी में आवेदन देकर बताया कि उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 13 जून 2026 की रात 11:28 बजे उसके व्हाट्सएप पर +923456663253 नंबर से मैसेज आया। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उसने बताया कि धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट उसके पास मौजूद हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में राघवी थाना पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *