महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इस मामले में आरोपित गजेंद्र केवट …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 11:32:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 11:35:34 PM (IST)

ग्वालियर में थाने में गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर - नौकरी का झांसा देकर कियोस्क सेंटर संचालक ने की थी ज्यादती
महिला ने ज़हर खाया।

HighLights

  1. महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
  2. अब आरोपित गजेंद्र केवट पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है।
  3. वहीं मुरार थाना प्रभारी का कहना है- उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार क्षेत्र की निवासी 26 वर्षीय महिला के साथ कियोस्क सेंटर संचालक गजेंद्र केवट ने नौकरी का झांसा दिया और ज्यादती की। इसके बाद करीब दो साल से वह उससे शारीरिक संबंध बनातर रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो वह शादी से मुकर गया।

महिला एफआईआर के लिए मुरार थाने के चक्कर काट रही थी। जब यहां सुनवाई नहीं हुई तो उसने मुरार थाना परिसर में सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे आनन-फानन में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे जेएएच रेफर किया गया।

महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इस मामले में आरोपित गजेंद्र केवट पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं मुरार थाना प्रभारी का कहना है- उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसलिए अस्पताल ले जाया गया था, जहर खाने जैसी घटना नहीं हुई है।

सीएसपी बोले- पुलिस से नहीं प्रेमी से परेशान थी, इसलिए जहरीला पदार्थ खाया

मुरार पुलिस पीड़िता के जहर खा लेने की बात से इन्कार कर रही है जबकि सीएसपी अतुल कुमार सोनी का कहना है कि पुलिस से नहीं बल्कि प्रेमी से वह परेशान थी। इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *