ग्वालियर के तामेश्वर महादेव क्षेत्र का 20 वर्षीय युवक 27 मई से लापता है। परिजनों ने सूदखोरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 08:17:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 08:17:33 AM (IST)

ग्वालियर में 20 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, पिता बोले- सूदखोरों से बेटे को जान का खतरा
20 वर्षीय युवक रहस्यमय हालात में लापता। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. 27 मई से कॉलेज जाने के बाद युवक लापता।
  2. परिजनों ने बहोड़ापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
  3. सूदखोरों द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के तामेश्वर महादेव स्थित लखेरा गली निवासी एक 20 वर्षीय युवक के रहस्यमय हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता जयपाल सिंह राघव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बेटे की तलाश कराने और मामले की जांच की मांग की है। साथ ही आशंका जताई है कि उसके लापता होने में कर्ज देने वाले सूदखोरों का हाथ हो सकता है।

शिकायत के अनुसार उनका इकलौता बेटा युयुत्स सिंह राघव 27 मई 2026 की सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बहोड़ापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

बेटे को जान का खतरा- परिजन

पिता का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके पुत्र को बिना परिवार की जानकारी के रुपये उधार दिए थे। उससे खाली चेक भी ले लिए थे। उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि युवक ने रुपये लौटाने के लिए अपनी मौसी से आर्थिक मदद मांगी थी। परिजनों ने कुछ लोगों से बेटे की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और शीघ्र तलाश की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *