शोर सुनकर जैसे ही मोनू नीचे पहुंचा, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 07:59:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 08:04:22 AM (IST)

20 हजार रुपये के कर्ज के लिए युवक को घर के नीचे चाकुओं से गोदा, बचाने आई मां पर भी जानलेवा हमला
हत्या वाले स्थान पर जांच करते पुलिस कर्मी और सड़क पर फैला खून और मृतक मोनू राजे। नईदुनिया

HighLights

  1. मुरार के बंसीपुरा के हाथी खाने क्षेत्र की घटना
  2. आरोपी गोलू कटारे सहित 5 बदमाशों पर केस दर्ज
  3. फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में सिर्फ 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे बंसीपुरा स्थित हाथी खाना इलाके में हुई। मृतक की पहचान मोनू राजे के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

मोनू का घर से बाहर बुलाया और की गाली-गलौच

जानकारी के अनुसार मोनू का कुछ युवकों के साथ करीब 20 हजार रुपये का लेनदेन चल रहा था। उसने आरोपियों से कहा था कि उसके माता-पिता गांव गए हुए हैं और उनके वापस आने के बाद वह रकम चुका देगा। बुधवार सुबह ही उसके माता-पिता गांव से ग्वालियर लौटे थे। स्वजन के मुताबिक दोपहर के समय पांच युवक मोनू को घर के नीचे बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। उस वक्त उसके पिता अशोक राजे मकान की छत पर मौजूद थे।

naidunia_image

मां के पैर और पेट में गंभीर चोटें

शोर सुनकर जैसे ही मोनू नीचे पहुंचा, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मोनू की चीखें सुनकर उसकी मां सुनीता राजे (45) बेटे को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में सुनीता के पैर और पेट में गंभीर चोटें आईं। वहीं मोनू के पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए।

घायल सुनीता राजे को उनके पति अशोक राजे तत्काल मुरार अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जया आरोग्य अस्पताल (हजार बिस्तर अस्पताल) रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

naidunia_image

मुख्य आरोपी के रूप में गोलू का नाम आया सामने

प्रारंभिक जांच में गोलू कटारे का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। इस मामले में मुरार थाना सर्किल के सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि पैसों के लेनदेन के विवाद में कुछ बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां भी घायल हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *