पुणे यार्ड में अनुरक्षण कार्य के चलते झेलम एक्सप्रेस 12 जून को हडपसर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस 13 जून को 30 मिनट देर …और पढ़ें

HighLights
- पुणे यार्ड में अनुरक्षण कार्य के कारण बदलाव हुआ।
- झेलम एक्सप्रेस हडपसर स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
- ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से संचालित होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य रेलवे के पुणे यार्ड में अनुरक्षण कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। इसके तहत जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस निर्धारित समय से रेगुलेट होकर चलेगी।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन क्रमांक 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 12 जून को पुणे स्टेशन तक नहीं जाएगी। इस ट्रेन को हडपसर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। ऐसे में पुणे जाने वाले यात्रियों को हडपसर से आगे की यात्रा के लिए खुद ही व्यवस्था करनी होगी।
दूसरी तरफ ट्रेन क्रमांक 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस 13 जून को लोनावला और पुणे स्टेशन के मध्य 30 मिनट की देरी से संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन अथवा पूछताछ केंद्रों से प्राप्त कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।
