इंदौर में पुलिस ने दो साल की एक बच्ची के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया है। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद वह एक अस्पताल में भर्ती हुई थी और उसकी मौत हो गई थी। शव को दफनाने के बाद माता-पिता ने थाने में जाकर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्र से निकाला। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आखिर किस वजह से मासूम की मौत हुई।पुलिस के अनुसार, काश्वी यादव को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद परिजनों ने 27 मई को भंवरकुआं क्षेत्र के हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और अस्पताल ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक दूसरे निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

29 मई को परिजनों ने बच्ची के शव को बच्चों के मुक्तिधाम में दफना दिया और रात को फिर थाने पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि हेल्थ केयर अस्पताल ने बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मजिस्ट्रेट से बच्ची का शव निकलवाने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।पांच डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed