ग्वालियर के राम मंदिर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। …और पढ़ें

HighLights
- राम मंदिर इलाके में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी।
- ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल हो गए।
- हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के राम मंदिर इलाके में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा और फिर ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत 5 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नई सड़क स्थित बावन पायगा निवासी अनिकेत सविता अपने दोस्तों राजीव, कृष्णा और नीमित के साथ ई-रिक्शा में रेलवे स्टेशन से घर लौट रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा राम मंदिर के सामने पहुंचा, तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और सामने जा रहे ऑटो से भी जा टकराया।
घायलों का चल रहा है इलाज
हादसे में अनिकेत, उसके तीनों दोस्त और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
