ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में नवविवाहिता ज्योति तोमर ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी अप्रैल में हुई थी। पुलिस मामले की जांच और बयान दर् …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 10:55:50 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 11:08:34 AM (IST)

शादी के एक माह में नवविवाहिता ने लगाई मायके में फांसी, कुछ दिनों से गुमसुम रह रही थी महिला
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

HighLights

  1. मुरार क्षेत्र में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाई।
  2. अप्रैल में सिविल इंजीनियर युवक से हुई थी शादी।
  3. पिछले बीस दिनों से मायके में रह रही थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी पिछले माह ही सिविल इंजीनियर से हुई थी। नवविवाहिता अपने मायके आई थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी मायके वालों के बयान होना है। उसके बाद पूरी कहानी स्पष्ट होगी। नवविवाहिता पिछले 20 दिन से मायके में थी। मुरार थाना क्षेत्र में लूप रोड की रहने वाली ज्योति तोमर की शादी अप्रैल माह में गोला का मंदिर स्थित कुंज विहार कॉलोनी में रहने वाले सिविल इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह कांडिल से हुई थी।

मायके में लगा ली फांसी

एक मई को वह मायके आ गई थी। इसके बाद से मायके में ही थी। यहां वह गुमसुम रहती थी। बुधवार को उसने कमरे में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों की नजर पड़ी। जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पूरे कमरे की तलाशी ली। फिर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। ससुराल वालों को भी सूचना भेज दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *