दूसरी पत्नी की आत्महत्या मामले में फरार रिटायर्ड फौजी को ग्वालियर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया। आरोपी पहली शादी छिपाकर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 09:46:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 09:46:47 AM (IST)

धोखे में रख रिटायर्ड फौजी ने महिला से की दूसरी शादी, पता चलते ही लगाई फांसी; आरोपी गिरफ्तार
दूसरी पत्नी की मौत के जिम्मेदार रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दूसरी पत्नी की मौत मामले में फौजी गिरफ्तार हुआ।
  2. आरोपी इंदौर होटल में पहली पत्नी संग छिपा था।
  3. पहली शादी और बच्चों की जानकारी छिपाई गई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दूसरी पत्नी की मौत के जिम्मेदार रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने इंदौर के होटल से पकड़ा है। वह यहां अपनी पहली पत्नी के साथ छिपकर रह रहा था। उसने दाढ़ी कटवाकर अपना भेष भी बदल लिया था।

वह पहले से शादीशुदा है, यह बात छिपाकर दूसरी शादी की थी। जब दूसरी पत्नी को यह पता लगा तो सदमा सह न सकी और उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

ये है पूरा मामला

पुरानी छावनी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड फौजी सत्यनारायण उर्फ राजू भदौरिया ने वैष्णवी चौहान से शादी की थी। वह वैष्णवी के साथ सिरोल स्थित ईस्ट मैरेडियन हाउसिंग सोसायटी में रहता था। फरवरी में वैष्णवी को पता लगा कि सत्यनारायण पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब उसने पति को टोका तो उसने मारपीट की थी। इसके बाद वैष्णवी ने 11 फरवरी को अपने सिरोल स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया था।

पुलिस ने आरोपी को कर लिया गिरफ्तार

जांच के बाद राजू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था, आरोपित तभी से फरार था। सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगौली और उनकी टीम लगातार तलाश कर रही थी और उसकी लोकेशन इंदौर में मिली। यहां वह अपनी पहली पत्नी के साथ होटल में छिपा था। यहां से ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्नी ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में शांत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *