देशव्यापी ट्रक हड़ताल के चलते ग्वालियर-चंबल में माल परिवहन प्रभावित रहेगा। किराना, रेडीमेड और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की सप्लाई रुक सकती है। करीब 700 ट्र …और पढ़ें

HighLights
- आज से देशभर में तीन दिन की ट्रक हड़ताल शुरू हुई।
- ग्वालियर-चंबल में करीब 700 ट्रक और वाहन बंद रहेंगे।
- दिल्ली से आने वाला किराना और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान प्रभावित रहेगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 21 मई यानि आज से ट्रकों के पहिये देश भर में थम जाएंगे। इस वजह से न तो शहर से माल की लोडिंग हो पाएगी और न ही बाहर से शहर में माल आ पाएगा। यह हड़ताल दिल्ली एनसीआर में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट और दिल्ली नगरनिगम के खिलाफ है। साथ ही बार-बार डीजल पेट्रोल की दरों में बढ़ाने को लेकर है। यह हड़ताल तीन दिन तक चलेगी, इससे ग्वालियर-चंबल का बाजार काफी हद तक प्रभावित होगा।
स्थानीय ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राजीव मोदी के मुताबिक शहर व आसपास के जिलों में माल लाने ले जाने वाले करीब 300 लोडिंग वाहन खड़े हो जाएंगे। इस वजह से स्थानीय स्तर पर कोई भी सामान इधर से उधर नहीं जा सकेगा।
इसी तरह ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी के मुताबिक वर्तमान में ग्वालियर चंबल से 400 ट्रक दिल्ली माल लेकर जाते हैं और माल लेकर आते हैं। ऐसे में ये 400 ट्रक भी बंद रहेंगे। पिछले तीन दिन से दिल्ली एनसीआर में वाहनों में लोडिंग ही नहीं हुई है।
किन किन चीजों पर पड़ेगा असर
ग्वालियर चंबल में किराना, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का सामान दिल्ली से आता है। अंचल से तेल सहित अन्य चीजें दिल्ली जाती है। ऐसे में तीन दिन तक ट्रकों हड़ताल की वजह से यह चीजें न तो अंचल में आ सकेंगी और न जा सकेंगी। इससे पूरे बाजार पर असर पड़ेगा। यदि कुछ ट्रक आ भी गए तो स्थानीय स्तर पर माल की ढुलाई करने वाले वाहन भी नहीं चलेंगे। ऐसे में यह माल भी अंचल के जिलों में नहीं पहुंच सकेगा।
