ग्वालियर के थाटीपुर में जमीन विवाद को लेकर रामवीर गुर्जर नामक युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने लाठियों और बंदूकों से जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग में घाय …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 10:08:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 10:08:28 PM (IST)

ग्वालियर में जमीन विवाद पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने 15 मिनट तक लाठियों से पीटा; फिर मारी गोली
जमीन विवाद पर जानलेवा हमला। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. जमीन विवाद पर जानलेवा हमला
  2. युवक को लगातार लाठियों से पीटा
  3. मुंह बांधकर आए आधा दर्जन बदमाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के थाटीपुर इलाके में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। शनिवार सुबह करीब नौ बजे यह घटना थाटीपुर स्थित पीएनटी चौराहा के पास हुई। यहां युवक पर लाठियों से हमला किया गया।

करीब 15 मिनट तक हमलावर उसे पीटते रहे। फिर आरोपितों ने गोलियां भी चलाईं। इस दौरान छर्रे उचटकर युवक के शरीर में लगे। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंह बांधकर आए आधा दर्जन बदमाश

थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुल्लपुर का रहने वाला रामवीर गुर्जर पीएनटी चौराहा के पास सुबह करीब नौ बजे खड़ा हुआ था। इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर आधा दर्जन बदमाश आ गए। इनके हाथ में लाठी और बंदूक थी। इन लोगों ने आते ही रामवीर पर हमला कर दिया।

रामवीर को सड़क पर पटका और उसे पीटते रहे। इसके बाद इन आरोपितों ने गोलियां चलाईं। रामवीर के सिर में लाठी लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली के छर्रे भी रामवीर के शरीर में जा लगे।

लहूलुहान हाल में छोड़कर आरोपित भाग निकले। यहां मौजूद लोगों ने उसे उठाया। पुलिस को सूचना दी और अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल कुमार सोनी, थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान फोर्स के साथ पहुंच गए।

प्लाट पर कब्जे को लेकर चल रहा है पुराना विवाद

रामवीर से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले उदय उर्फ पिंटू गुर्जर से प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों इसे अपना बताते हैं। इसी को लेकर करीब दो सप्ताह पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस समय भी मारपीट की स्थिति बन गई थी। रामवीर का कहना है- उस पर दूसरे पक्ष द्वारा ही हमला किया गया है।

बाजार में फैली दहशत

इस घटना के दौरान बाजार में काफी भीड़ थी। पूरे बाजार में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर डाल दिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

वर्जन

“पीएनटी चौराहा के पास युवक पर हमला हुआ है। जमीन विवाद को लेकर हमले की बात सामने आई है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।” – अतुल कुमार सोनी, सीएसपी, मुरार सर्किल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *