राजधानी भोपाल में युवती के साथ होटल में ठहरे युवक के साथ मारपीट करने के मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपियों ने कमरे में घुसकर युवक के साथ मारपीट की थी। साथ ही उन पर युवक के चेहरे पर गोबर व स्याही पोतने की आरोप है। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। जिससे शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। 

ये भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड पर उदासीनता, आधा दर्जन थाना प्रभारियों पर जुर्माना; अब दो लाइन की शिकायत पर भी होगी FIR

स्थिति की गंभीरता को भांप नहीं पाई पुलिस

 गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार अब तक इस पूरे मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है बाकियों की तलाश जारी है। मामला रविवार रात से ही तूल पकड़ने लगा था, लेकिन पुलिस समय रहते स्थिति की गंभीरता को भांप नहीं सकी। वायरल वीडियो भोपाल समेत अन्य जिलों में तेजी से फैलते रहे, लेकिन पुलिस एजेंसियां सक्रिय नजर नहीं आईं। जब तक प्रशासन हरकत में आया, तब तक माहौल तनावपूर्ण हो चुका था।

निषेधाज्ञा लागू करना पड़ी

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने घटना को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देती रही, लेकिन देर रात बड़ी संख्या में युवक सड़कों पर उतर आए।

विधायक मसूद व अकील की मदद ली

हालात को संभालने के लिए मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद और उत्तर भोपाल विधायक आतिफ अकील को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर लालाराम मीना, रोहित सिंह, जीतू कुशवाहा, रंजीत सूर्यवंशी और बृजेंद्र प्रजापति की पहचान की। इनमें एक नाबालिग समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *