केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘अपनापन’ की घोषणा की है। इस किताब में उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व, कार्यशैली, संगठन क्षमता और राष्ट्रसेवा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह किताब केवल राजनीतिक घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि उन अनुभवों की कहानी है जिन्हें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करते हुए करीब से महसूस किया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को दुनिया एक बड़े नेता के रूप में देखती है, लेकिन उन्होंने उनमें एक कर्मयोगी, अनुशासित और राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्ति को देखा है। 

ये भी पढ़ें-  बरगी क्रूज हादसा: हादसे से दो महीने पहले ही इंजन खराब होने की दी गई थी चेतावनी, फिर भी चलाते रहे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी और नरेंद्र मोदी की यात्रा 1991 की एकता यात्रा से शुरू हुई थी। उस समय नरेंद्र मोदी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। शिवराज ने बताया कि मोदी जी ने उस यात्रा को केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहने दिया, बल्कि उसे राष्ट्रीय चेतना का अभियान बना दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से जुड़े रहना और बड़े फैसलों को स्पष्ट सोच के साथ लागू करना है। शिवराज ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को बहुत करीब से समझते हैं। 

ये भी पढ़ें-  देवास पटाखा फैक्टरी हादसा: सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कठिन समय में भी प्रधानमंत्री मोदी ने धैर्य और मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि संकट के समय में ही नेतृत्व की असली पहचान सामने आती है। शिवराज ने बताया कि ‘अपनापन’ पुस्तक युवाओं और सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोगों को प्रेरित करेगी। यह किताब बताती है कि देश बदलने के लिए केवल बड़ा पद नहीं, बल्कि बड़ा संकल्प, अनुशासन और सेवा भावना जरूरी होती है।  

ये भी पढ़ें-  भिंड में वाहन रैली पड़ी भारी: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *