राजधानी भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 68 वर्षीय मूलचंद चिढ़ार गुना जिले के रहने वाले थे। वे अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने भोपाल आए थे और नर्मदापुरम रोड स्थित सागर मल्टी हॉस्पिटल में पत्नी को भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह वे कुछ सामान खरीदने के लिए अस्पताल से बाहर गए थे। वापस लौटते समय सड़क पार करते वक्त हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंडीदीप की ओर से एक कार और उसके साथ बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी। बुजुर्ग को देखकर कार चालक ने वाहन रोक लिया, लेकिन बाइक चालक नियंत्रण नहीं रख सका और मूलचंद को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े।

पढ़ें: हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत, पहले होठों पर आई सूजन, फिर सांस लेने में होने लगी थी परेशानी

हादसे के बाद बाइक चालक मौके पर रुका और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में परिजन शव लेकर गुना रवाना हो गए।

वहीं, हबीबगंज थाना क्षेत्र में भी एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ई-3 क्षेत्र निवासी 82 वर्षीय चंद्रशेखर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। 30 अप्रैल को पार्क के पास टहलते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *