एसएसपी ऑफिस में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने चाकू निकाल लिया। उसने स्वयं को मारने की धमकी दे डाली। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 08:51:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 08:51:05 PM (IST)

चाकू लेकर SSP ऑफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, बोली- 'आरोपी कर रहा दूसरी शादी, मुझे बर्बाद कर दिया'
चाकू लेकर SSP ऑफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता

HighLights

  1. एसएसपी ऑफिस में पीड़िता ने चाकू निकालकर दी जान देने की धमकी
  2. दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को छोड़ दूसरी जगह शादी तय कर ली
  3. पुलिस आरोपी की जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन देगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एसएसपी ऑफिस में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने चाकू निकाल लिया। उसने स्वयं को मारने की धमकी दे डाली। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और चाकू छीना। युवती ने कुलभूषण राहुल पर दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना था – वह उसका जीवन बर्बाद कर अब दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है – आरोपित की जमानत निरस्त कराने के लिए आवेदन किया जाएगा।

शादी का झांसा देकर दोस्ती और फिर दुष्कर्म

युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। उससे कुलभूषण राहुल ने दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज कराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed