ऐसे मामले भी सामने आए, जिन्हें आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता था लेकिन गुस्से ने इतनी बड़ी वारदात करवा दीं। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 09:22:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 09:25:03 AM (IST)

एनसीआरबी की रिपोर्ट: गुस्से की भेंट चढ़ रही जिंदगियां: सिर्फ घूरने पर ग्वालियर में हो चुकी है युवक की हत्या
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना चित्र।

HighLights

  1. छुटपुट झगड़े और पारिवारिक रंजिश में हत्या की वारदातें ज्यादा
  2. चार घटनाएं भोपाल में भी हुईं, जबलपुर शांत
  3. मामूली झगड़ों ने बिगाड़ी ग्वालियर की फिजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में लोगों का गुस्सा जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। छुटपुट झगड़े और पारिवारिक रंजिश में हत्या, दो सबसे बड़ी वजह हैं। यह घटनाएं शहर को बदनाम कर रही हैं।

हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हुए और हत्या हो गई। बीते दिनों ग्वालियर में सिर्फ घूरने की बात पर युवक की हत्या हो चुकी है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है- रंजिश और छुटपुट झगड़ों में हत्या की घटनाएं सबसे ज्यादा ग्वालियर में हुईं। ऐसे मामले भी सामने आए, जिन्हें आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता था लेकिन गुस्से ने इतनी बड़ी वारदात करवा दीं।

रंजिश: पारिवारिक रंजिश के चलते ग्वालियर में हत्या की सबसे ज्यादा वारदात हुईं। ऐसी 10 घटनाएं हुई हैं, जबकि भोपाल में रंजिश में चार घटनाएं हुईं। वहीं जबलपुर में इस वजह से एक भी हत्या नहीं हुई।

इंटरनेट मीडिया पर चैलेंज, मजाक उड़ाने पर भी हत्या: ग्वालियर में गुस्सा लोगों पर किस कदर हावी है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्वालियर में इंटरनेट मीडिया पर चैलेंज, मजाक उड़ाने, रील पर कमेंट करने पर भी 2024 में हत्या हुई। यह घटनाएं चिंताजनक हैं।

यह वारदात…. बताती हैं- शहर का गरम मिजाज

  • मुरार के खुरैरी में सिर्फ घूरने पर ही मुंहवाद हो गया। इसके बाद चार भाइयों सुखवीर पाल, राजू पाल, अनार सिंह पाल, राजपाल बघेल ने पड़ोस में रहने वाले रमेश कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • पुराने केस में राजीनामा न करने पर थाटीपुर के सुरेश नगर में शुक्रवार को कालू सेन को आशीष चौहान, मृत्युंजय उर्फ महाकाल सहित सात लोगों ने बेरहमी से पीटा। रविवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में हत्या की एफआइआर दर्ज हुई है।
  • महाराजपुरा के गिरगांव क्षेत्र में चंद रुपयों के विवाद पर ही गोली मारकर किसान की हत्या कर दी गई।

मामूली विवाद पर हत्या: ग्वालियर टाप पर, जबलपुर सबसे शांत

  • छुटपुट विवाद पर हत्या की वारदात में ग्वालियर टाप पर है। ग्वालियर में ऐसी नौ वारदात हुई हैं, जबकि भोपाल में आठ और जबलपुर में सबसे कम दो घटना हुईं।
  • धन के लिए हत्या: धन के लिए हत्या की घटना जबलपुर में सबसे ज्यादा हुई। यहां चार घटना हुई। ग्वालियर में दो और भोपाल में पैसों के लिए एक भी हत्या नहीं हुई।
  • विवाहेत्तर संबंध….जबलपुर में सबसे ज्यादा हत्या: विवाहेत्तर संबंधों के चलते हत्या की घटनाएं भी अब बढ़ रही हैं। जबलपुर इसमें टाप पर है। जबलपुर में विवाहेत्तर संबंधों के चलते हत्या की पांच घटना हुईं, जबकि ग्वालियर में तीन वारदात हुईं और भोपाल में दो घटना हुईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed