शहर के झांसी रोड इलाके में नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ दीपांशु बाथम ने दुष्कर्म किया। महिला और उसकी बेटी सो रहे थे, तब उसने 12 वर्षीय बेटी के …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 10 May 2026 10:52:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 10:52:17 PM (IST)

ग्वालियर में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, सोते समय बेटी से अश्लील हरकत, रोका तो बोला- हत्या कर दूंगा
ग्वालियर में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

HighLights

  1. नौकरी लगवाने के बहाने आरोपी ने महिला का भरोसा जीता और दुष्कर्म किया
  2. महिला के साथ ज्यादती के बाद सो रही 12 साल की बेटी के साथ भी की छेड़छाड़
  3. झांसी रोड थाना पुलिस ने दुष्कर्म के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के झांसी रोड इलाके में नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ दीपांशु बाथम ने दुष्कर्म किया। महिला और उसकी बेटी सो रहे थे, तब उसने 12 वर्षीय बेटी के साथ भी अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब महिला ने देखा तो शोर मचाया। इस पर उसने मां-बेटी को हत्या की धमकी दे डाली। तीन माह तक तो महिला चुप रही, लेकिन आरोपित उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। फिर उसने झांसी रोड थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

नौकरी दिलाने के बहाने बढ़ाई नजदीकियां

महिला का ससुराल डबरा है। 2007 में उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद दो बेटियां हुईं। बड़ी बेटी 16 और छोटी बेटी 12 वर्ष की है। करीब तीन साल पहले महिला का पति से झगड़ा हुआ, इसके बाद महिला पति से अलग रहने लगी। महिला अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ झांसी रोड इलाके में किराये से रहती है। पिछले साल मई माह में महिला की मुलाकात दीपांशु बाथम निवासी बल्ला का डेरा से हुई। महिला से उसने मोबाइल नंबर लिया और बात करने लगा। महिला से उसने कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। महिला को नौकरी की जरूरत थी, वह बातों में आ गई।

बेटी के साथ भी की अश्लील हरकत

फिर वह महिला के किराये के घर पर आया। यहाँ उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। महिला को शादी का झांसा दिया और फिर कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। 27 फरवरी को वह फिर महिला के घर आया और रात में वहीं रुक गया। महिला व उसकी 12 वर्षीय बेटी साथ सो रहे थे। पहले उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद सो गया। रात में उसने 12 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।

धमकी और एफआईआर की कार्रवाई

बेटी घबराकर जागी तो रोने लगी। मां-बेटी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने हत्या की धमकी दे डाली। इसके बाद वह वहां से चला गया। महिला को तब से वह लगातार धमका रहा है। अंततः परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed