ग्वालियर की पहाड़ियों को अतिक्रमण और अवैध उत्खनन से मुक्त कर हराभरा पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। वन विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से सौंदर्यीकरण, वृक्षारो …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर की पहाड़ियों को पर्यटन और हरित क्षेत्र के रूप विकसित करेंगे।
- कैंसर और गुप्तेश्वर पहाड़ी पर वन विभाग सौंदर्यीकरण करेगा।
- मानपुर पहाड़ी और कैप्टन हिल विकास जिम्मेदारी निगम को मिली।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के चारों ओर स्थित पहाड़ियों को अब न केवल अतिक्रमण और अवैध उत्खनन से मुक्त कराया जाएगा, बल्कि इन्हें घने जंगलों और पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पहाड़ियों के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की गई।
कलेक्टर चौहान ने प्रमुख पहाड़ियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग और नगर निगम मिलकर इनको विकसित करेंगे। वन विभाग कैंसर पहाड़ी और गुप्तेश्वर पहाड़ी का सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण करेगा। मानपुर पहाड़ी और कैप्टन हिल को विकसित करने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। वन
मण्डलाधिकारी मुकेश पटेल ने बताया कि वन विभाग के माध्यम से कैंसर पहाड़ी और गुप्तेश्वर पहाड़ी का चयन कर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
बैठक में मौजूद रहे अधिकारी
- बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, वन मण्डलाधिकारी मुकेश पटेल, एडीएम सीबी प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय समय-सीमा में कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।
- पर्यटन व पर्यावरण का संगम कलेक्टर चौहान ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पहाड़ियों को हरा-भरा बनाना तो है ही, साथ ही इन्हें आम नागरिकों के लिए पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करना है। इसके लिए राजस्व, वन और नगर निगम मिलकर शहर की सभी छोटी-बड़ी पहाड़ियों का चिह्नित करेंगे। वृहद वृक्षारोपण के साथ-साथ यहां नागरिकों के घूमने और बैठने की व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी।
