ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में बाइक सवार तीन बदमाश महिला का हार लूटकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 08:44:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 08:57:56 AM (IST)

ग्वालियर में भाई के साथ जा रही महिला का हार लूट कर भागे बदमाश, मामला CCTV में कैद
महाराजपुरा इलाके में महिला से लूट हो गई। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. महाराजपुरा इलाके में महिला से दिनदहाड़े हार लूट की वारदात।
  2. अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे तीनों बदमाश आरोपी।
  3. झपट्टा मारने से महिला गिरने से बाल-बाल बच गई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में महिला से लूट हो गई। महिला अपने भाई के साथ जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरे हार लूट ले गए। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक आरोपियों तक पहुंच नहीं सकी है।

मुरैना के अंबाह का रहने वाला कृष्णा पुत्र सतीश वर्मा अपनी बहन दुर्गा श्रीवास को लेने के लिए ग्वालियर आया था। मुरार के बड़ागांव क्षेत्र में दुर्गा की ससुराल है। दुर्गा को लेकर कृष्णा अपनी एचएफ डीलक्स बाइक से रवाना हुआ। यह लोग महाराजपुरा इलाके में टाटा मोटर्स के यार्ड तक पहुंचे थे।

इसी दौरान काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर पीछे से तीन बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और दुर्गा के गले से हार लूट लिया और भाग गए। घटना के बाद भाई-बहन ने पुलिस को बुलाया और एफआइआर दर्ज कराई।

गिरने से बची महिला

बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारा। झपट्टा इतना तेज था कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई। महिला गिरने से बाल-बाल बच गई। कृष्णा ने बाइक रोकी, तब वह संभल सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *