पुलिस ने मप्र निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। …और पढ़ें

HighLights
- चिटफंड का मायाजाल
- निवेशकों की मेहनत की कमाई डूबी
- शादी की खुशियों में खूनी संघर्ष
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पीएसीएल चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर और एजेंट पर ग्वालियर के मुरार थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। एफआइआर एक महिला की शिकायत पर हुई है।
जिसे चार साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था। महिला की मूल रकम भी डूब गई। पुलिस ने मप्र निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।
चार साल में ही दोगुनी रकम करने का दिया था झांसा
मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिक संतर की रहने वाली रेखा पत्नी रामकिशन शर्मा की मुलाकात कुछ समय पहले मुकेश अग्रवाल से हुई थी। मुकेश अग्रवाल पीएसीएल चिटफंड कंपनी का एजेंट था। उसने इन्हें झांसा दिया कि अगर वह एकमुश्त रकम पीएसीएल कंपनी में जमा करेंगी। उन्हें महज चार साल में ही दोगुनी रकम वापस मिलेगी। 2020 में उनकी बांड की अवधि पूरी हो गई। तब से अब तक वह रुपये के लिए भटक रहीं हैं। छह साल बाद भी उन्हें दोगुनी रकम मिलना तो दूर मूल रकम तक डूब गई। इसकी शिकायत मुरार थाने में की। मुरार थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
चचेरे भाई ने युवक की नाक दांत से चबा डाली
शहर के मुरार क्षेत्र में एक युवक पर शादी समारोह में उसके चचेरे भाई ने हमला कर दिया। उसकी नाक दांत से चबा डाली। युवक की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। मुरार स्थित महेशपुरा का रहने वाला हरवीर उचारिया अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था।
इसी दौरान उसके दूसरे चाचा का बेटा ऋषिकेष भी शामिल होने आया था। दोनों में शादी के दौरान मुंहवाद हो गया। इस पर हरवीर पर ऋषिकेष ने हमला कर दिया। उसकी नाक दांत से चबा डाली। दूसरे रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप किया। तब वह दूर हटा। इसके बाद हरवीर को अस्पताल ले गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
