ग्वालियर के माधोगंज में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से इलाके में माफी मंगवाकर दहशत पर लगाम ल …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 09:52:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 09:52:12 AM (IST)

ग्वालियर में घर में घुसकर दारोगा के भतीजे ने की थी मारपीट-गोलीबारी, साथी समेत किया गिरफ्तार
ग्वालियर में घर में घुसकर गोलीबारी करने वाला गिरफ्तार। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. माधोगंज में घर में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट और फायरिंग
  2. कैंडी तिवारी सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  3. विवाद के दौरान बदमाशों ने सुनील उर्फ पप्पू पर हमला किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के माधोगंज इलाके में धर्मेंद्र चौहान के घर में घुसकर मारपीट व गोलीबारी करने वाले दारोगा के भतीजे कैंडी तिवारी व उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन लोगों को उसी क्षेत्र में लेकर पहुंची, जहां गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। यहां इन्हें पैदल घुमाया गया और इन्होंने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। आगे से अपराध न करने की बात भी कही।

माधौगंज स्थित गुढ़ा-गुड़ी का नाका क्षेत्र में रहने वाले धर्मेंद्र चौहान का पड़ोसी से विवाद हो गया था। इस विवाद में बदमाश कैंडी तिवारी, बेटू उर्फ कुणाल चौरसिया, देव राठौर आ गए। धर्मेंद्र चौहान ने अपने साथी सुनील उर्फ पप्पू राजावत को बुला लिया। इन बदमाश ने सुनील पर हमला कर दिया। मारपीट की और घर में घुसकर गोलीबारी की। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस ने चारों आरोपी गिरफ्तार

सीएसपी लश्कर मनीष यादव, माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी और इनकी टीम ने आरोपि/ax की तलाश शुरू की। रविवार को चारों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस इन्हें लेकर उसी क्षेत्र में पहुंची।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *