भोपाल में बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे को लेकर रविवार को  मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन  किया। उन्होंने हादसे के लिए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी को जिम्मेदार बताते हुए आवास का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शन की शुरुआत जवाहर बाल भवन से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक 11 शव यात्रा निकाली। इसमें हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में अर्थियां शामिल की गईं। जुलूस के प्रकाश तरण पुष्कर के पास पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इसके बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे, जिससे  तनाव की स्थिति बन गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और कुछ लोगों ने विरोध स्वरूप प्रतीकात्मक सामग्री बैरिकेडिंग की ओर उछाली।

ये भी पढ़ें- MP News: 6 साल बाद महिला आयोग को अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को सौंपी कमान; नाम तय होने के बावजूद अटका था फैसला

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनने पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने किया। नेताओं ने हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए पर्यटन मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने सवाल उठाए कि मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ था, जिसके बावजूद क्रूज का संचालन कैसे किया गया। उन्होंने कहा कि एनजीटी के निर्देशा के अनुसार गैर रामसर साइट पर क्रूज का संचालन करने के लिए पर्यावरणीय अनुमतियां लेना जरूरी है, लेकिन इसका खुला उल्लंघन किया गया। उन्होंने सवाल उठाए कि कार्रवाई के नाम पर नीचे के स्टाफ को निलंबित कर दिया और नौकरी से हटा दिया गया, लेकिन बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिना लाइफ जैकेट के यात्रियों को क्रूज में यात्रा कराई गई और सुरक्षा के मापदंडों का खुला उल्लंघन किया गया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: टीना डाबी की IAS मेंटर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाकर दो करोड़ ठगे, जानिए किसने लगाई इतनी बड़ी चपत

 बता दें कि बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष लगातार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *