भाटपचलाना थाना पुलिस के पास 29 अप्रैल को एक शिकायत पहुंची थी कि एक व्यक्ति द्वारा चार ट्रैक्टर किराए पर लिए गए, लेकिन बाद में न तो उसे किराया दिया गया और न ही ट्रैक्टरों को लौटाया गया। पुलिस ने किसानों द्वारा धोखाधड़ी एवं ट्रैक्टर वापस नहीं करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चार नहीं बल्कि 20 ट्रैक्टर बरामद किए गए। इनकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधीपुरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 316(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा बछोट ने बताया कि भाटपचलाना थाना पुलिस ने किसानों के साथ ट्रैक्टरों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधीपुरा को गिरफ्तार किया है। वह मासिक किराया देने का लालच देकर किसानों से ट्रैक्टर हड़पता था। पुलिस ने विभिन्न जिलों से 20 ट्रैक्टर लगभग 1 करोड़ 80 लाख के जब्त किए हैं। थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक सतेंद्र सिंह चौधरी एवं उनकी टीम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में आया अनोखा मामला: सगी बहनों ने जताई पतियों को बदलने की इच्छा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
भोले भाले किसानों को फंसाता था रफीक
आरोपी रफीक पटेल ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले किसानों को निशाना बनाया और अधिक मासिक किराया देने का प्रलोभन देकर उनके ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेता था। वह ट्रैक्टरों को बिना मालिक की अनुमति के अन्य जिलों में बेच देता या गिरवी रख देता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उज्जैन, इंदौर, धार एवं रतलाम के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 20 ट्रैक्टर जब्त किए।
यह ट्रैक्टर किए जब्त
1. EICHER MOTORS – 485 – MP-43-AC-7267
2. EICHER MOTORS – 485 USG – MP-43-ZC-4862
3. SONALIKA – DI 35 SC – MP-43-AD-1042
4. POWAR TRAC – EURO 42 E1 – MP-43-ZC-9737
5. SONALIKA – DI-60 – RJ-09-RA-8787
6. SWARAJ – 735 FE – MP-70-A-0297
7. EICHER MOTORS – 485 V2 – MP-43-ZG-2971
8. SONALIKA – 740 DI – MP-45-AA-9289
9. MAHINDRA – 585 DI – MP-46-AA-2649
10. EICHER MOTORS – 368 USJ – MP-11-ZE-8724
11. SONALIKA – DI-35 – (रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया)
12. JOHNDEERE – 5045 DV-2 – MP-43-ZD-0590
13. SONALIKA – DI-734 – MP-13-ZP-1909
14. SWARAJ – 744 – MP-43-AB-4744
15. SONALIKA – DI-740 – MP-45-AA-6861
16. MASSEY – MF7250 VI1 – MP-45-ZJ-8151
17. MAHINDRA – 475 DI – MP-13-AC-2148
18. MASSEY – MF241 DI E2 – MP-45-ZJ-8147
19. EICHER MOTORS – (मॉडल नहीं दिया गया) – (रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया)
20. SWARAJ – 735 FE – MP-43-AC-4061

