नौतपा की भीषण गर्मी भी बाबा महाकाल के भक्तों की आस्था को कम नहीं कर पाई। 15 मई से 3 जून तक सिर्फ 20 दिनों में 25,04,512 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मई माह की बात की जाए तो 20 मई से 31 मई के बीच 12 दिनों में 21,15,543 भक्त दरबार पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ रविवार 24 मई को रही, जब एक दिन में 2,46,776 श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बनाया। शनिवार 23 मई को 1,95,106 और सोमवार 25 मई को 1,96,480 भक्तों ने शीश नवाया।
जून में भी नहीं रुका सैलाब
जून के पहले तीन दिन भी आस्था का जनसैलाब जारी है। 1 जून 1,27,023 श्रद्धालु, 2 जून 1,31,223 श्रद्धालु, 3 जून 1,30,223 श्रद्धालु यानी जून में हर दिन औसत 1.29 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर रहे हैं।
गर्मी में राहत, भक्ति में नहीं कमी
मंदिर प्रशासन ने भीषण गर्मी देखते हुए दर्शन मार्ग पर शेड, मैटिंग, ठंडे पेयजल, मिस्ट सिस्टम और हीट-प्रूफ पाथ की व्यवस्था की है। ताकि नौतपा में भी भक्त आराम से दर्शन कर सकें।
ये भी पढ़ें- भांग के शृंगार के साथ त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म
कलेक्टर ने लाइन में लगकर परखी व्यवस्था
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह खुद आम श्रद्धालु बनकर लाइन में लगे और प्रशासक प्रथम कौशिक के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भक्तों से फीडबैक भी लिया।
1200 कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर
सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम से 1200 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी हो रही है। मेडिकल टीम और सुरक्षाबल भी हर वक्त तैनात हैं।
एक नजर आंकड़ों पर
• 16 मई शनिवार: 2,06,253
• 17 मई रविवार: 1,99,741
• 24 मई रविवार: 2,46,776 – सबसे ज्यादा
• 20 से 31 मई: 21,15,543 कुल
• 1 से 3 जून: 3,88,469 कुल

उमड़ पड़ी आस्था

उमड़ पड़ी आस्था

उमड़ पड़ी आस्था
