झांसी हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो यूपी 93 सीसी 1826 आई। स्कॉर्पियो करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में दौड़ रही थी। पीछे से मां-बेटे …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 10:10:59 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 10:11:17 AM (IST)

100 की स्पीड में आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, मां की मौत, बेटा गंभीर
मां-बेटे की वह बाइक, जिसे स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी और साइड से पड़ा महिला का शव। नईदुनिया

HighLights

  1. पीछे से आई मौत, डिवाइडर से टकराया सिर
  2. टक्कर मारकर भागा चालक, तलाश में जुटी पुलिस
  3. ग्वालियर से लौटते समय जौरासी गांव के पास हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। झांसी रोड इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जिंदगी-मौत से लड़ रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वह टक्कर मारकर भाग निकला। स्कॉर्पियो चालक ने भागने के चक्कर में सड़क किनारे एक गुमटी में भी टक्कर मारी।

दोनों हवा में पांच फीट उछले और सड़क पर जा गिरे

बिलौआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौरासी गांव के रहने वाले रघुनाथ यादव की 55 वर्षीय पत्नी गजरा को लेकर बेटा मोनू यादव ग्वालियर आया था। शाम करीब सात बजे यह लोग ग्वालियर से वापस जौरासी के लिए जा रहे थे। मोनू बाइक चला रहा था। झांसी हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो यूपी 93 सीसी 1826 आई। स्कॉर्पियो करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में दौड़ रही थी। पीछे से मां-बेटे की बाइक में टक्कर मारी। दोनों हवा में पांच फीट उछले और सड़क पर जा गिरे।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

महिला का सिर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां से गुजर रहे वाहन चालक मदद के लिए रुके। इन लोगों ने मोनू को अस्पताल भिजवाया।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मंगलवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम होगा। स्कॉर्पियो चालक झांसी हाइवे की तरफ भागा है। उसकी तलाश चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *