ग्वालियर में चोरी की दो वारदात सामने आई हैं और पुलिस ने एफआईआर दर्ज का जांच प्रारंभ कर दी है। …और पढ़ें

HighLights
- सूना घर पाकर अलमारी खंगाल गए चोर
- आरती के बाद हनुमान मंदिर में वारदात
- एक्टिवा से आया था मंदिर का शातिर चोर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में चोरी की दो वारदात सामने आई हैं। मुरार में रहने वाले ठेकेदार के सूने घर के ताले तोड़ करीब सात लाख रुपये का माल चोरी हो गया। वहीं महाराजपुरा इलाके में एक्टिवा सवार चोर ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा। वह मंदिर की दानपेटी को तोड़कर इसमें से चढ़ावा ले गया।
मुरार: भिंड जिले के लहार का रहने वाला विजय करण सिंह चौहान पेशे से शासकीय ठेकेदार है। वह मुरार के लाल टिपारा क्षेत्र में रह रहा है। उसका परिवार इंदौर में रहता है। 10 जून को वह इंदौर गया था।
तभी उसके घर में चोर घुस गए। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर अलमारी में रखे गहने और रुपये ले गए। चोर करीब सात लाख रुपये का माल समेट ले गए। जब वह सोमवार को लौटकर घर आया तो ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
महाराजपुरा: महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल विहार कालोनी में हनुमान मंदिर है। हनुमान मंदिर की देखरेख कैलाश नारायण शर्मा करते हैं। वह रात को आरती करने के बाद मंदिर के पट बंद कर गए थे। रात में चोर आया और उसने दानपेटी का ताला तोड़ृा।
इसके बाद अंदर रखे रुपये चोरी कर ले गया। जब मंदिर खोला तब चोरी होने का पता लगा। आसपास लगे कैमरे देखे तो इसमें चोर नजर आया है। वह एक्टिवा से आया था। फिर मोहल्ले को लोगों को उन्होंने बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
