राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में की गई कथित टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने के बाद राजनीतिक विरोधियों द्वारा परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्वतंत्र जांच होनी चाहिए

रविवार को राजधानी भोपाल स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों में सामने आ रही जानकारियों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े विषय में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है और उठ रहे सवालों का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों का जवाब व्यक्तिगत हमलों से नहीं दिया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का कल से प्रदेशभर में शुरू होगा चुनाव आयोग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन,निर्देश जारी

अदिति यादव पर टिप्पणी को बताया शर्मनाक

यादव ने कहा कि कहा गया कि छतरपुर में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। पार्टी ने प्रशासन से दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

ट्रस्ट से जुड़े मामलों की जांच की मांग

सपा नेताओं ने दावा किया कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ मामलों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पार्टी का कहना है कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है तो स्वतंत्र जांच से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-निर्माण कार्य कराने वाले सभी संस्थानों के लिए श्रमिक पंजीयन अनिवार्य, नहीं कराने पर होगी कार्रवाई

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सामाजिक मर्यादा के मुद्दे पर किसी प्रकार का 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *